मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
08-Oct-2024 01:46 PM
By First Bihar
DESK : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज चुनाव रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अब सबकी नजरें झारखंड विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। चुनाव आयोग किसी दी दिन यहां के विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर सकता है। इसी कड़ी में अब एक देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने कमर कसनी शुरु कर दी है। इसी बीच बीजेपी ने झारखंड में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई, जो करीब 5 घंटे चली। इस बैठक का आयोजन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर किया गया।
जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा के नेतृत्व में यह बैठक की जा रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। झारखंड कोर ग्रुप की 5 घंटे तक चली बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आवास पर चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में झारखंड कोर ग्रुप की बैठक रात 2 बजे तक चली। झारखंड बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में 3/3 नामों के पैनल पर काफी लंबी चर्चा की गई।
वहीं, झारखंड के ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर ली गई है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 1 से 2 उम्मीदवारों के नाम को भेजा जाएगा। उसी फार्मूले के तहत राज्य कोर ग्रुप के नेताओं के साथ सीट दर सीट चर्चा की गई। अब इस हफ्ते के आखिर तक बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुला सकती है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर आखिरी मुहर लगाई जाएगी।
इधर, आज झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है, जिसके लिए उन्होंने तीन उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं। झारखंड में नवंबर या दिसंबर में चुनाव हो सकते हैं। मगंलवार को दो जगह जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आ रहे हैं, जिसके बाद अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी है।