ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / नाव हादसे में 2 की मौत 5 लापता, मुख्यमंत्री ने मृतक के आश्रितों...

नाव हादसे में 2 की मौत 5 लापता, मुख्यमंत्री ने मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये देने का दिया निर्देश

15-Oct-2022 09:34 PM

PATNA: कटिहार के बरंडी नदी में हुए नाव हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। गौरतलब है कि शनिवार की शाम यात्रियों से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर गंगा नदीं में समा गयी। 


जिस हादसे में 10 लोग डूब गये जिनमें 5 लोगों का पता अब तक नहीं चल सका है वहीं 3 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया है जबकि 2 महिलाओं का शव बरामद हुआ है। लापता अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि नाव पर सवार लोग मजदूरी करके घर लौटड रहे थे तभी बरंडी नदी में अनियंत्रित होकर नाव पलट गयी और यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय रूबी और 42 वर्षीय उमा देवी के रूप में हुई है। 


लापता लोगों की पहचान  51 वर्षीय दुखन पासवान, 16 वर्षीय रूचि कुमारी, 6 वर्षीय शकील आलम, 19 वर्षीय बबीता कुमारी और 14 वर्षीय विकास कुमार है। गायब लोगों की खोजबीन जारी है स्थानीय लोग भी तलाश में जुटे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।