बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
14-Sep-2020 09:59 AM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : सुपौल के मरौना थाना इलाके में हुए नाव हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों ने निर्मली मरौना पथ को सरोजा बेला के पास जाम कर हंगामा किया. तिलयुगा नदी पर सरोजा बेला के बेलहा गांव के पास पुल की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर अनशन करने की भी धमकी दी है.
दरअसल मरौना थाना इलाके के सरोजा बेला के पास नाव से नदी पार कर रही दर्जन भर महिलाएं डूब गईं. जिसमें एक महिला को छोड़ कर सभी सुरक्षित तैर कर बाहर निकल गयी लेकिन कुछ को बचाने के प्रयास में एक महिला लापता हो गयी, जिसके शव को लोगों ने आज बाहर निकाला और हंगामा शुरू कर दिया.
लोगों का कहना है कि सरोजा बेला के बेलही गांव के पास नदी पर पुल नहीं रहने की वजह से हर साल नाव हादसे होते रहते हैं. लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों ने वोट लेने के अलावा पुल बनाने का प्रयास कभी भी नहीं किया है. अब जब तक इस नदी पर पुल का निर्माण नहीं होता है तब तक विरोध जारी रहेगा.