BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
15-Mar-2023 06:33 PM
By First Bihar
DESK: देश में कोरोना के साथ –साथ अब H3N2 के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। करीब दो वर्षों के अव्यवस्था के बाद पिछले कुछ समय से कोविड-19 के केस में कमी आ रही थी और सभी अपनी दिनचर्या में वापस लौटने की कोशिश कर ही रहे थे कि इसी बीच एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में इजाफा होने लगा है। यही नहीं देश में अब कोविड के साथ-साथ एक और खतरा मंडरा रहा है।
दरअसल, देश में कोविड-19 के साथ H3N2 जो की इन्फ्लुएंजा वायरस के नाम से जाना जा रहा है, उसके मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। देश में इन दोनों वायरस के बढ़ते मामले ने लोगों के बीच चिंता की स्थित उत्पन्न कर दी है। स्वास्थ विभाग भी इनके बढ़ते मामलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। बता दें कि, महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों की संख्या एक दिन में ही दोगुनी हो गई है और साथ ही 2 लोगों की मौत भी हुई है।
बताया जा रहा है कि, H3N2 इन्फ्लुएंजा ए वायरस का सब-टाइप है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति से खांसी या छींक के माध्यम से किसी स्वस्थ व्यक्ति तक पहुंचता है। इस वायरस के संक्रमण के सामान्य लक्षण फ्लू की तरह हैं। H3N2 इन्फ्लुएंजा ए वायरस की चपेट में आने पर बुखार या तेज ठंड लगना, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या कुछ मामलों में नाक बंद होना, सिरदर्द और थकान, उल्टी या दस्त लक्षण हैं। सांस लेने में कठिनाई भी इस वायरस के लक्षण हो सकते हैं जो तीन सप्ताह तक बने रहते हैं। डॉक्टरों की मानें तो कोविड-19 और H3N2 वायरस दोनों एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। कोविड-19 और H3N2 वायरस की प्रकृति और आवृत्ति अलग है।
H3N2 से बचने के लिए सभी को सावधानी वरतने की आवश्कता है। किसी प्रकार के भीड़- भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। मास्क लगाएं, हाथ साफ रखें और संक्रमण से बचने के लिए चेहरे-आंखों को बार-बार छूने से बचें। मास्क लगाना और उसे गंभीरता से लेना शुरू करें। फेस मास्क फ्लू के प्रसार को रोक सकता है और हानिकारक कणों को भी शरीर में जाने से रोकता है इसलिए मास्क की उपयागिता को समझें और मास्क लगा कर ही बाहर निकलें।