ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / कारोबारी की हत्या के बाद उबला मुजफ्फरपुर, आक्रोशित लोगों ने थाना घेरा

कारोबारी की हत्या के बाद उबला मुजफ्फरपुर, आक्रोशित लोगों ने थाना घेरा

08-Jan-2021 12:31 PM

MUZAFFARPUR : बीती रात मोबाइल कारोबारी की हत्या के बाद मुजफ्फरपुर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. हत्या से आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर आदर्श टाउन थाने का घेराव किया है. सैकड़ों की तादाद में पहुंचे लोगों ने पुलिस से हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. 

आक्रोशित लोगों का कहना है कि आए दिन अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस इसे रोक पाने में विफल हो जा रही है. बता दें कि मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बीती रात मोबाइल कारोबारी अभिषेक की हत्या गोली मारकर कर दी थी और साथ ही साथ 70 हजार भी लूट लिए थे.

अभिषेक अपने बड़े भाई आदित्य के साथ बाइक से मोतीझील के अप्सरा कॉन्प्लेक्स में अपनी दुकान बंद करने के बाद सिकंदरपुर गया था और वहां से ट्रांसपोर्ट ऑफिस में कोरियर लगा कर घर लौट रहा था. मोतीझील के पांडे गली में व्यवसायियों का घर है. आदित्य बाइक चला रहे थे. जहां पहले से गली में इंतजार कर रहे अपराधियों ने दोनों भाइयों को घेर कर रुपए छीनने का प्रयास किया. जब अभिषेक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्तौल सिर में सटाकर गोली मार दी इसके बाद अपराधी अभिषेक के भाई के आंख में मिर्च पाउडर डाल कर वहां से चलते बने. 

जहां यह घटना हुई वहां से थाने की दूरी महज 500 मीटर है. अपराधी इस पूरी वारदात को अंजाम देकर भीड़भाड़ वाले मोतीझील ओवरब्रिज की तरफ निकल गए.