दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Jun-2020 12:06 PM
By SONU SHRAMA
MUZAFFARPUR: सूबे को जलजमाव से मुक्त रखने का जिम्मा जिस विभाग के ऊपर है उसी विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा के गृह जिले में जलजमाव से लोग परेशान हैं. खबर मुजफ्फरपुर जिले से है जहां जल जमाव से परेशान लोग सड़क पर उतर आए हैं. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की है और सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जताया है.
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर ऑफिस क्षेत्र के लकड़ी की ढाणी श्री नारायण कॉलोनी के लोग जलजमाव से परेशान हैं. यहां पहली बारिश के बाद से ही पूरा मोहल्ला पानी में डूबा हुआ है. लेकिन नगर निगम और स्थानीय पार्षद के साथ-साथ विभाग के अधिकारी जलजमाव से निजात दिलाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं. आखिरकार नाराज लोग आज सड़क पर उतर आए और आगजनी की.
लोगों का कहना है कि नगर निगम और संबंधित विभाग में कई बार शिकायत की गई. लेकिन अधिकारी से लेकर पार्षद तक के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है. जलजमाव के कारण इस मोहल्ले के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. लिहाजा अब उन्होंने सड़क पर उतरकर संघर्ष करने का फैसला किया है. सड़क जाम होने की वजह से काफी देर तक इस इलाके में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया है.