ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / ब्रजेश ठाकुर के वृद्धाश्रम में ईडी ने चिपकाया नोटिस, कसता जा रहा शिकंजा

ब्रजेश ठाकुर के वृद्धाश्रम में ईडी ने चिपकाया नोटिस, कसता जा रहा शिकंजा

01-Sep-2020 07:46 AM

MUZAFFARPUR: बालिक गृह कांड में उम्रकैद की सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर पर लगातार ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. अब ईडी ने ब्रजेश के चलने वाले वृद्धाश्रम के घर पर नोटिस चिपकाया है. यह आश्रम समस्तीपुर के अमीरगंज के मनोरमा भवन स्थित है. यहां पर नोटिस प्रोविजनल अटैचमेंट के तहत ईडी ने चिपकाया है. 

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ब्रजेश का वृद्धाश्रम चलाने की बात कही जा रही है वहां पर कोई नहीं रहता है. फर्जीवाड़ा कर नोटिस में आदर्श महिला शिल्प कला केंद्र को कार्यालय बताया गया था. यहां पर ब्रजेश ठाकुर से संबंधित कोई व्यक्ति नहीं रहता है. ऐसे में ब्रजेश का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है लेकिन यह ईडी से नहीं बन पाया. 



कई संपत्ति पहले ही हो चुकी अटैच

ब्रजेश ठाकुर की कई संपत्ति पर ईडी नोटिस पहले ही चिपका चुकी है. इसमें मुजफ्फरपुर के कुढ़नी, बोचहां, मुशहरी और सकरा और समस्तीपुर की संपति को अटैच करने को नोटिस चिपकाया था. ब्रजेश पर अब मनी लॉड्रिंग का केस भी दर्ज हो चुका है. बताया जा रहा है कि जल्द ही सभी संपत्ति को ईडी जब्त करने वाली है. इससे पहले ब्रजेश ठाकुर की करीब 2.65 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अटैच किया था. इसमें होटल, मुशहरी, बोचहां, कुढ़नी व पैतृक प्रखंड सकरा में 12 प्लाट शामिल है.