ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / मुजफ्फरपुर में करंट लगने से मां-बेटी की मौत, घर में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर में करंट लगने से मां-बेटी की मौत, घर में मचा कोहराम

24-Aug-2021 03:04 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. 


घटना जिले के पारु थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव की है. मृतकों में फुलेश्वरी देवी (45) और उनकी बेटी सुमन कुमारी (16) शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी पानी में घोंघा चुनने गई थी. तभी दोनों को करंट लग गया. करंट लगने से पानी में ही दोनों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने जब देखा तो बिजली विभाग को कॉल कर लाइन कटवाया गया. 


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है. उनका कहना है कि तार टूटा हुआ था. बावजूद इसके लाइन चालू था. अगर लाइन कटा हुआ होता तो दोनों की मौत नहीं होती. 


बताया जा रहा है कि तार टूटने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को नहीं मिली थी. इसी कारण से लाइन चालू था. इधर मामले में एसडीएम पश्चिमी अनिल कुमार दास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मुआवजे की राशि को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दे दिया गया है.