Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
29-Dec-2023 05:48 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौक पर बीते 27 दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था। एसएसपी राकेश कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह और नगर एएसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में एक एसआटी टीम का गठन किया गया।
टीम में विशेष पुलिस बल के साथ-साथ मिठनपुरा थाना के थानेदार राकेश कुमार को शामिल किया गया। पुलिस की टीम ने गुप्त सूत्रों के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्य को इकट्ठा करना शुरू किया इसी क्रम में पुलिस को कामयाबी मिली और घटना के मुख्य आरोपी और शूटर को गिरफ्तार किया। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व में भी एक कांड में समस्तीपुर के रहने वाला शूटर जेल जा चुका है।
अफरोज की हत्या आपसी दुश्मनी में की गयी थी। हत्या से पहले एक होटल में मीटिंग की गयी। उसके बाद पल-पल रेकी कर पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। इस घटना में अफरोज के पड़ोसी के साथ-साथ कुल पांच लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। वही इस कांड में दो अन्य बदमाश अभी भी फरार है। पुलिस की माने तो यह घटना सिर्फ आपसी विवाद और लेन-देन के कारण हुई है।