मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
27-Aug-2020 07:46 AM
PATNA : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ अब मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला चलेगा. ईडी ने पटना की विशेष अदालत में उसकी संपत्ति के पूर्ण स्वामित्व और प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा चलाने के लिए चार्जशीट दायर कर दी है.
ईडी की तरफ से जो मुकदमा दायर किया गया है इसमें बृजेश ठाकुर के साथ ही साथ उसके परिवार वालों को भी अभियुक्त बनाया गया है. बृजेश के मुजफ्फरपुर के पास आरएम पैलैस होटल और पटना के अगमकुआं स्थित एक फ्लैट के अलावा 37 बैंक खातों में जमा 50 लाख रुपये सहित कई संपत्ति ज़ब्त कर लिया गया है.
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि ब्रजेश ने अपने और अपने परिवार के नाम पर अकूत संपत्ति बनाई थी. ब्रजेश के एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति को सरकार और अन्य माध्यमों से जो फंड मिले उसका दुरुपयोग किया गया. ब्रजेश ने खुद और परिवार की सदस्य आशा, राहुल आनंद, मनोरमा देवी समेत कई लोगों के नाम पर चल अचल संपत्ति खरीदी थी. जांच के बाद उसकी 7 करोड़ की संपत्ति को मार्च 2019 और डेढ़ करोड़ की संपत्तियों को इसी महीने जब किया गया है.ब्रजेश ठाकुर को सजा दिलाने के लिए ईडी ने बुधवार को चार्जशीट दायर कर दी है.