Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
16-May-2023 01:19 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के मटन पार्टी को लेकर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है। बीजेपी ने यह आरोप लगाने पर कि ललन सिंह की मटन पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच शराब बांटी गई, इसपर जेडीयू भड़क गई है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को दो दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा है कि दो दिनों के भीतर सम्राट चौधरी यह साबित नहीं कर पाते हैं कि मटन पार्टी में शराब बांटी गई है तो जेडीयू उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराएगी।
दरअसल, बीते 14 मई को जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए मटन पार्टी का आयोजन किया था। अब इस मटन पार्टी को लेकर विवाद छिड़ गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के यह कहने पर कि जेडीयू के लोग अभी से ही वोट के लिए भोज भात और दारू की व्यवस्था में जुटे हैं और ललन सिंह की मटन पार्टी में कार्यकर्ताओं के शराब बांटी गई, इसपर जेडीयू ने कड़ी आपत्ति जता दी है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को दो दिन का समय दिया है कि वे अपने बयान के लिए मांफी मांगें, नहीं तो जेडीयू जिलाध्यक्ष की तरफ से कोर्ट में केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, यदि उनके पास कोई शराब बांटने के कोई सबूत हैं तो उसे पेश करें नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उमेश कुशवाहा यहीं नहीं रुके उन्होंने सम्राट चौधरी क़ो मानसिक रोग से ग्रसित बताते हुए कहा कि बीजेपी ने सम्राट चौधरी को जो जिम्मेदारी दी है, वे उसके लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं को उनके मानसिक रोग का इलाज करना चाहिए। वहीं लैंड फॉर जॉब स्कैम में आरजेडी विधायक किरण देवी के घर सीबीआई की रेड पर उन्होंने कहा कि यह सब चलता रहता है। केन्द्र सरकार के तोते का यही काम है, इससे पहले भी कई छापेमारी हुई लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।