रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
29-May-2021 10:08 AM
DARBHANGA: यास तूफान को लेकर हुई तेज बारिश के कारण डीएमसीएच झील में तब्दील हो गया है। मेडिसीन विभाग,ओपीडी,आपातकालीन सेवा, शिशु विभाग, अधीक्षक कार्यालय के बाहरी परिसर और वार्ड के अंदर पानी घुस गया है। जिसके चलते चिकित्सक, कर्मी, मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डीएमसीएच में इलाज करा रहे मरीज के परिजनों ने बताया कि तेज बारिश के चलते यहां जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। आज सुबह वार्ड में भी पानी घुस गया है। जिसके चलते काफी परेशानी हो रही है। एक तरफ कोरोना महामारी का खतरा तो दूसरी ओर वार्ड के अंदर पानी का लगना ऐसे में लोगों को समझ में नहीं आ रहा है की अब यहां इलाज कैसे करवाये। ऐसे में मरीजों का इन्फेक्शन का खतरा बना हुआ है।

अस्पताल परिसर और वार्ड में जलजमाव के कारण आज सुबह से ना तो डॉक्टर आये और ना ही कोई स्वास्थ्यकर्मी ही पहुंचे है। ऐसी स्थिति में इलाज करवाने आये परिजनों को डर है कि कही इस गंदे पानी में वे खुद बीमार ना पड़ जायेंगे।

गौरतलब है कि वर्षों से डीएमसीएच जलजमाव की समस्या झेलता आ रहा है। अस्पताल को जलजमाव से मुक्त कराने के लिए कई योजनाएं भी बनायी गईं। लेकिन योजनाओं के मूर्त रूप नहीं लेने की वजह से समस्या अब भी बरकरार है। जिसके यहां पर इलाज कराने आने वाले मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

DMCH में जलजमाव की स्थिति को लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर हमला बोला है। डीएमसीएच में जलजमाव की स्थिति लेकर पप्पू यादव ने वीडियो और फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया है। पप्पू यादव ने ट्वीट पर लिखा कि" विकास का कमाल, बिहार का तैरता अस्पताल एक दिन की बारिश में डूबा दरभंगा मेडिकल कॉलेज चुल्लू भर नहीं, अब इतना पानी है कि बेशर्म पूरा स्वास्थ्य महकमा डूब मर सकता है! ठीक कहा न मंगल पांडेय जी?
कटिहार में भी पिछले दो दिनों से बाऱिश हो रही है। जिसके कारण कटिहार के जिला अस्पताल परिसर में भी पानी घुस गया है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संकट के दौर में लगातार बिहार से कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर खबरें आ रही थीं लेकिन अब तो बारिश ने भी सरकारी दावों की पोल खोल दी है।