BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत
27-Apr-2024 11:20 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : कर्नाटक सरकार ने आरक्षण का लाभ देने के लिए मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल किया है। इस मामले की जानकारी राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग ने प्रेस रिलीज जारी करके दी। इसके बाद अब इस मामले में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि- कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों के लिए हिंदुओं का गला काट लिया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में भी अभी यही रार छिड़ी हुई है मुसलमान पर किसका हक है यानी किसका वोट हैं। यह वहीं कांग्रेस पार्टी है जो मुसलमान के लिए हिंदुओं का गला काट दी थी। हिंदुओं का संवैधानिक अधिकार छीन लिया। हिंदुओं का जो आज तक नहीं हुआ था मुसलमानो के लिए कांग्रेस ने वह काम किया।
इसके आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि देश में गृह युद्ध हो जाए। यदि ओबीसी समाज का अधिकार कांग्रेस चीन की तो फिर कांग्रेस क्याचाहती है? मुसलमान को ओबीसी का दर्जा देकर यही चाहती है कि ओबीसी समाज के लोग सड़क पर उतर जाएं और हंगामा हो। वरना कर्नाटक में यह आरक्षण लागू नहीं होता है।
इसके अलावा उन्होंने उन्होंने लालू यादव पर भी निशाना चाहते हुए कहा कि जब कर्नाटक का मुद्दा उठा तो उनकी जुबान चुप है और तेजस्वी यादव भी कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। वह बताएं क्यों ओबीसी समाज का हक क्यों मारा जा रहा है। सिर्फ कांग्रेस एवं राजद के द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है और यही वजह है किमहागठबंधन में शामिल बाकी दल चुपचाप बैठे हैं।
उधर,लेक्टोरल बांड पर विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे सवाल के जवाब में कहा कि शराब कंपनी से सबसे पहले लालू यादव ने ही चंदा लेने का काम किया था और आज यही लोग इलेक्टोरल बॉन्ड पर मोदी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन यहां सब चीज साफ है और उनका जवाब भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज वह औरंगजेब से अपनी तुलना होने पर तिलमिला रहे हैं जबकि सच्चाई है कि असदुद्दीन ओवैसी में जिन्ना का जिन है और यह लोग समाज को तोड़ने एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं ।