ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Elon Musk : मस्क ने X पर लाया शानदार फीचर, अब ब्लॉक होने...

Elon Musk : मस्क ने X पर लाया शानदार फीचर, अब ब्लॉक होने के बाद भी देख सकेंगे पोस्ट

17-Oct-2024 03:43 PM

By First Bihar

DESK : अगर आप एक्स (पुराना नाम ट्विटर) यूज़ करते हैं और लगातार एक्टिव रहते हैं तो यह ख़बर आपके लिए काफी बड़ी काम की हो सकती है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और एक्स के मालिक एलन मस्क ने जब से दुनिया के इस सबसे लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट की कमान संभाली है, तब से लेकर आजकल लगातार रोचक बदलाव करते आए हैं। ऐसे में इस बार भी मस्क के इस प्लेटफॉर्म में एक मजेदार बदलाव किया है। 


दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने यूज़र्स के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट लॉन्च किया है, जिससे ब्लॉकिंग के फीचर्स को कम किया जा सके. इस नए अपडेट के साथ, यूज़र्स ने अगर अपने किसी पोस्ट को पब्लिक सेटिंग में सेट किया हुआ है, तो उनके उस पोस्ट को वो लोग भी देख पाएंगे, जिन्हें उन्होंने ब्लॉक किया हुआ है। हालांकि,आपके द्वारा एक्स पर ब्लॉक किए गए यूज़र्स को आपके पब्लिक पोस्ट की इंगेजमेंट देखने को नहीं मिलेगी। पोस्ट की इंगेजमेंट का मतलब किसी पोस्ट की लाइक, रिप्लाई, रिपोस्ट इत्यादि को कहा जाता है। 


वहीं, इस बात की जानकारीएक्स की इंजीनियरिंग टीम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट करके दी है। इसके अलावा अगर आप एक्स पर कोई पब्लिक पोस्ट करेंगे तो भी आपके स्क्रीन पर एक पॉप अप नोटिफिकेशन आ रहा है, जिसके जरिए यूज़र्स को इस नए फीचर की जानकारी दी जा रही है। 


इधर, ब्लॉक किए गए यूज़र्स, ब्लॉक होने के बाद भी उस यूजर के पब्लिक पोस्ट को देख पाएंगे, जिन्होंने उन्हें ब्लॉक किया है। ब्लॉक किए गए यूज़र्स को अब वह व्यक्ति जिसने उन्हें ब्लॉक किया है, उसके द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को देखने और रिपोर्ट करने की अनुमति मिलेगी। हालांकि, यूज़र्स अभी भी 'Protected Posts' फीचर का इस्तेमाल करके इस चीज को सीमित कर सकते हैं कि आपके पोस्ट को कौन देख सकता है और कौन नहीं. इस फीचर का इस्तेमाल करने के बाद आपके पोस्ट को सिर्फ आपके फॉलोअर्स ही देख पाएंगे।