ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Home / news / म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम के साथ हुई हाथापाई, सिंगर ने कराई...

म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम के साथ हुई हाथापाई, सिंगर ने कराई विधायक के बेटे पर केस दर्ज

21-Feb-2023 11:15 AM

By First Bihar

DESK: सोनू निगम बीती रात मुंबई के एक म्यूजिक इवेंट में शामिल हुए थे। जहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए धक्का-मुक्की की गई है। जिसके बाद सोनू निगम ने चेंबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। 


दरअसल, सोनू निगम मुबंई के चेंबूर इलाके में चेंबूर फेस्टिवल में फिनाले में शामिल हुए थे। सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे तभी का मामला है। इस मारपीट का आरोप उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगा है। बताया जा रहा है कि पहले विधायक के बेटे ने सोनू निगम के मैनेजर सायरा संग के साथ बदतमीजी करी, जिसके बाद सानू निगम स्टेज से उतर रहे थें तो पहले विधायक के बेटे ने सोनू निगम के बॉडीगार्ड को धक्का दिया उसके बाद उसने सिंगर को भी धक्का मारा। आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर बताया जा रहा था। 


इस मामले को लेकर डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत का कहना है, “लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम लाइव कॉन्सर्ट के बाद मंच से नीचे आ रहे थे उसी दौरान एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया। जिसकी सिंगर ने आपत्ति जताई तो उसने  सोनू निगम और उनके दो साथियों  को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इस दौरान उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं। आरोपी विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटा स्वप्निल फटेरपेकर है।


वहीं, इस मामले के बारे में सानू निगम ने कहा कि, मैं कंसर्ट के बाद स्टेज से नीचे आ रहा था तभी एक लड़के ने मुझे पकड़ लिया।जब मुझे बचाने के लिए हरि और रब्बानी आए तो उसने उनको धक्का दे दिया, मैं सीढ़ियों से नीचे गिर गया। मैंने इसकी शिकायत दर्ज कराई ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने की कोशिश ना करे। 


बता दें कि, कॉन्सर्ट के आयोजक की तरफ से ट्वीट कर सोनू निगम से माफी मांगी गई है। आयोजक ने ट्वीट कर लिखा कि, "सोनू निगम स्वस्थ हैं. ऑर्गेनाइजेशन की टीम की ओर से हमने ऑफिशियली सोनू सर और उनकी टीम से अप्रिय घटना के लिए माफी मांगी है. प्लीज किसी भी बेसलेस अफवाहों और मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने वालों पर विश्वास न करें."