बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Oct-2019 12:56 PM
PATNA : उपचुनाव के दौरान महागठबंधन से निराश हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मुसहर जमात के बीच पहुंच गए हैं. जीतन राम मांझी आज पटना में आयोजित मुसहर भुइयां सम्मेलन में पहुंचे. राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में प्रांतीय मुसहर भुइयां सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मुसहर और भुइयां सम्मेलन के मंच से विरोधियों के साथ-साथ बिहार की सत्ता में रह चुके तमाम नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने समाज के सबसे निचले कतार में खड़े मुसहर और भुईयां जैसी छोटी जातियों के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया.
मुसहर और भुइयां जातियों के बीच अपनी मौजूदगी से मांझी विधानसभा चुनाव के पहले खुद का जनाधार मजबूत करना चाहते हैं. जीतन राम मांझी ने मुसहर और भुइयां समाज के लिए सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक पिछड़ेपन को खत्म करते हुए उन्हें बराबरी की स्थिति में लाने का आह्वान किया है.
एनडीए छोड़कर लोकसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में जाने वाले जीतन राम मांझी को शायद इस बात का एहसास हो गया है कि अगर उनका जनाधार कमजोर रहा तो किसी भी गठबंधन में तरजीह मिलना मुश्किल है. शायद यही वजह है कि महागठबंधन में मिले झटके के बाद मांझी को अपने जात और जमात की याद आ गई है.