महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
18-Feb-2021 08:20 AM
PATNA : डीजे और बैंड पार्टी की अनुमति नहीं मिलने के कारण सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने बुधवार को मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन नहीं किया. दरअसल सैदपुर हॉस्टल के छात्र डीजे और बैंड पार्टी के साथ मूर्ति विसर्जन करना चाहते हैं जबकि जिला प्रशासन ने इस पर रोक लगा रखी है. बुधवार को इससे नाराज छात्रों ने थोड़ी देर के लिए प्रदर्शन भी किया और हॉस्टल परिसर में ही धरने पर बैठ गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. लेकिन छात्रों का कहना था कि बैंड पार्टी की रकम भी दी जा चुकी है. डीजे की मनाही है तो वह नहीं बजेगा, लेकिन बैंड पार्टी के साथ पुलिस और प्रशासन इजाजत नहीं देती है तो हम लोग छात्रावास में ही क्षेत्र की सफाई कर उसी में मूर्ति का विसर्जन कर देंगे.
सैदपुर हॉस्टल के छात्रों की नाराजगी को देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर होस्टल के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी गई है. उधर दूसरी तरफ पटेल छात्रावास की मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार को होगा प्रशासन और पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है. दोनों हॉस्पिटलों की मूर्तियों को विसर्जन कराना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है.
पिछले साल विसर्जन के दौरान पटना विश्वविद्यालय के सामने लालबाग में पथराव और बमबारी की घटना हुई थी. इसमें एक स्थानीय व्यक्ति के परिजन की मौत हो गई थी. हालांकि वह इस उपद्रव में शामिल नहीं था. इस पूरे घटनाक्रम को पटना पुलिस ने याद रखा है. एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि बुधवार को पटना विश्वविद्यालय और अन्य होटलों की मूर्तियों का विसर्जन हो गया है. गुरुवार को सैदपुर हॉस्टल और शुक्रवार को पटेल छात्रावास की मूर्ति का विसर्जन कराया जाएगा. जो कानून को अपने हाथ में लेगा तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी.