ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

Home / news / आर्केस्ट्रा देखने को लेकर गोपालगंज में बवाल, 2 बारातियों की पीट पीट कर...

आर्केस्ट्रा देखने को लेकर गोपालगंज में बवाल, 2 बारातियों की पीट पीट कर हत्या, 12 घायल

26-Jun-2019 09:37 AM

By 3

GOPALGANJ : जिले के मीरगंज थाने इलाके के मटिहानी नैन गांव में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान बारातियों और गांव वालों के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते झड़प ने हिंसक रुप ले लिया और गांव वालों ने 2 बारातियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी. वही इस घटना में 1 दर्जन के करीब बराती घायल हो गए. जानकारी के अनुसार मंगलवार को छपरा ब्रह्मपुर के धर्मेंद्र कुमार शर्मा की बारात मीरगंज के मटिहानी के सुदामा शर्मा के यहां आई थी. शादी समारोह में नाच-गाने का आयोजन किया गया था. तभी रात दो बजे के करीब किसी बात को लेकर बरातियों और गांव वालों के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद गांव वालों ने 2 बारातियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस दौरान गांव वालों द्वारा फायरिंग भी की गई. मृतक में 15 वर्षीय अमरजीत कुमार और 19 वर्षीय सोमू शर्मा शामिल है. घायलों का आरोप है कि मारपिट के दौरान एक बाराती मीरगंज थाने पहुंच थानेदार से मदद की गुहार लगाई थी पर पुलिस ने उसकी एक न सुनी. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.