ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में गला घोंटकर युवक की हत्या, सड़क जाम कर आक्रोशित ग्रामीणों ने...

औरंगाबाद में गला घोंटकर युवक की हत्या, सड़क जाम कर आक्रोशित ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

18-Aug-2019 09:23 PM

By 7

AURANGABAD : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है. जहां अपराधियों ने एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने सड़क पर आगजनी कर जमकर नारेबाजी की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के सलैया थाना इलाके की है. जहां मदनपुर प्रखंड के चौधरी बिगहा में एक युवक की हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के मुताबिक कोल्हुआ गांव का रहने वाला 16 साल के रोहित कुमार की शव इलाके के चौरसिया टेंट हाउस के गोदाम में मिली. आरोप है कि युवक को टेंट के कपड़ा से फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल मचाया. आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. नाराज लोगों ने चौरसिया के घर पर लगे दो वाहनों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है. मौके पर पहुंचे औरंगाबाद एसडीपीओ ने जैसे तैसे समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.