बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
14-Apr-2024 02:55 PM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच राजद और भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। इस घोषणा पत्र के जरिए भी राजद नौकरी के नाम पर क्रेडिट लेने से पीछे नहीं हट रही है। ऐसे में अब तेजस्वी के इस क्रेडिट पोलिक्टिस का जवाब भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
दरअसल, गिरिराज सिंह से जब यह सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव एक करोड़ नौकरी देने की बात कर रहे हैं। तो जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। इसके साथ ही इन्होंने कहा कि जिनको विरासत में राजनीति मिली है तो उनको क्या बोल सकते हैं। लालू जी ने पहले जंगलराज कायम किया।
इसके आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव डेढ़ साल सत्ता में रहे। इसके पहले भी उपमुख्यमंत्री बनें इतना ही नहीं, इस दफे तो पांच विभाग भी उनके पास था। तो बताएं कि उन्होंने अपने विभाग से कितने लोगों को नौकरी दी। अपने विभाग में तो कोई नौकरी नहीं दिया। इसलिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने ना देखें और लोगों को झूठा वादा न करें।
वहीं, भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और संकल्प पत्र तैयार करने के चेयरमैन मान्यवर राजनाथ सिंह जी ने भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। उसमें जो हमारा बॉर्डर है उसकी घेराबंदी, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, युवा, किसान ,महिला, गरीब सबका ध्यान रखा गया है। वन नेशन वन इलेक्शन अब लागू होगा। एक मतदाता सूची होगी। सभी क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतदाता सूची बनती थी। अब एक ही सूची होगी। कॉमन सिविल कोड लागू होगा। जब कॉमन सिविल कोड लागू होगा तो एक देश एक कानून तो हो गया है। जम्मू- कश्मीर से 370 हटने के बाद अभी भी कई बाधाएं हैं, उसे दूर की जाएगी।