ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मुंगेर पुलिस ने 4 शराब तस्करों को दबोचा, शराब की बड़ी खेप बरामद

29-Oct-2023 09:38 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड से बेगूसराय जा रही एक मिनी ट्रक से 94 कार्टन और कुल 846 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। बेगूसराय के तीन और पटना के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।


मुंगेर पुलिस लगातार शराब माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है। बरियारपुर थाना पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत फिलिप उत्क्रमित मध्य विद्यालय एनएच-80 सड़क के पास से भारी मात्रा में शराब के खेप जाने वाली है। 


जिसके बरियारपुर थाना के एसएचओ के द्वारा पुलिस बल के द्वार फ्लिप स्कूल के सामने सघन जांच अभियान चलाया गया। जहां से पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में मिनी ट्रक DCM रजि० नं0– BR06GE- 8431 एवं एक स्कॉर्पियो रजि0 नं0– BR09PA-6063 को रूकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक द्वारा वाहन तेज भगाने का प्रयास किया गया।


 जिसे बल के सहयोग से दोनों वाहनों को रोककर कब्जा में लिया गया जब वाहन को विधिवत तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। कुल 94 कार्टन विदेशी शराब अलग-अलग कंपनियों के करीब 846 लीटर बरामद किया गया है वही चार शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 3 बेगूसराय और 1 पटना के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।