ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / मुंगेर में बीच सड़क पर नशे में धुत्त सिपाही बोला- कौन है लिपि...

मुंगेर में बीच सड़क पर नशे में धुत्त सिपाही बोला- कौन है लिपि सिंह? नीतीश कुमार को भी देख लेंगे

05-Jan-2020 04:16 PM

MUNGER: “ कौन है लिपि सिंह. ऐसे बहुत SP आये और चले गये. SP क्या DIG भी मेरा क्या बिगाड़ लेगा. हम तो सीएम का भी परवाह नहीं करते हैं. नीतीश कुमार शराब पर रोक लगा रहे हैं. जिसको पीना है सब पी रहा है. “

इसको भी पढ़ें बिहार की राजनीति ट्विटर पर छाई, CM नीतीश को हटाने के लिए कराया जा रहा #2020_हटाओ_नीतीश ट्रेंड

मुंगेर में बीच सड़क पर पुलिस की वर्दी पहने एक सिपाही चीख चीख कर ऐसी ही बातें कर रहा था और उसके चारों ओर जमा भीड़ हैरान थी. पुलिसकर्मी नशे में पूरी तरह से टल्ली था और उसने आरा सदर अस्पताल के पास काफी देर तक मजमा लगाये रखा. न उसने एसपी लिपि सिंह को छोडा, ना डीआईजी को और ना ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को. उसके देखने वालों की भीड़ बढती जा रही थी और सिपाही का वॉल्यूम भी उसी गति से तेज होता जा रहा था.

फजीहत के बाद पहुंची पुलिस 

लगभग एक घंटे तक नशे में धुत्त सिपाही का ड्रामा जारी रहा. बिहार पुलिस की वर्दी में सिपाही नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान और कानून के राज दोनों की धज्जियां उड़ाता रहा. कुछ देर बाद लोगों ने इसकी जानकारी मुंगेर के कोतवाली थाने को दिया. इसके बाद कोतवाली थाने की पुलिस ने वहां पहुंच कर नशे में धुत्त सिपाही को अपने कब्जे में लिया. पहले अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी और फिर उसे थाने लाया गया. नशे में टल्ली होकर हंगामा करने वाला सिपाही का नाम विनय कुमार सिंह बताया गया है. उसकी तैनाती मुंगेर जेल में है. 


अधिकारी बोले-सख्त कार्रवाई करेंगे

मुंगेर के डीएसपी शिब्ली नोमानी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे नौकरी से बर्खास्त करने की भी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. DSP ने कहा कि शराबबंदी को लेकर मुंगेर पुलिस किसी किस्म की कोई ढ़िलाई नहीं बरत रही है.