Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
17-Jan-2021 08:37 PM
By saif ali
MUNGER : जिला पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने अवैध हथियार के काले कारोबार पर अंकुश लगते हुए मुंगेर और भागलपुर में छापेमारी कर हथियार तस्करों के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है. इस छापेमारी में भागलपुर ज़िला के शाहकुंड, मुंगेर के हवेली खड़गपुर अनुमंडल के मुज़्ज़फरगंज और रटैथा गांव में छापेमारी कर मिनीं गैन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया.
इस मामले में 4 पुरुष और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों में भागलपुर ज़िला के शाहकुंड निवासी मिथुन कुमार, मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र निवासी अरविंद कुमार, खड़गपुर थाना क्षेत्र निवासी शम्भू विश्वकर्मा, खड़गपुर निवासी संगीता देवी, विन्द्वारा निवासी जय कुमार शामिल हैं.
एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर ज़िला और मुंगेर के हथियार तस्करों की गतिविधियों पर पुलिस नज़र बनाये थी. इसी दौरान सटीक सूचना मिलने पर 16 और 17 जनवरी की देर रात पुलिस ने एक्शन मोड में आकर आरोपितों को भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.
इनके पास से 03 अर्धनिर्मित पिस्टल, 07 बैरल, 16 अर्धनिर्मित मैगज़ीन, 02 बेस मशीन और भारी मात्रा में हथियार निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वाले सामानों उपकारों की बरामदगी हुई है. इधर, गिरफ्तार आरोपितों से पुलिस द्वारा सघन पूछताछ किया जा रहा है. वहीं इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी.