चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
16-Feb-2020 09:13 PM
By saif ali
MUNGER: भीमबांध जंगल के मुंगेर-जमुई सीमा पर रास्ते में पेड़ और पत्थर रखकर नक्सलियों ने डीआईजी मनु महाराज सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवानों को ट्रैप करने प्रयास किया. लेकिन डीआईजी के सूझ-बुझ से नक्सलियों का मंसूबा पर पानी फिर गया. माना जा रहा है कि कुछ दूर पर नक्सलियों ने कच्ची रास्ते में लैंड माइंस भी बिछा रखा था.
बताया जाता है कि डीआईजी मनु महराज रविवार को जमुई के एसपी, सीआरपीएफ के सीओ, कमांडेंट और कई अधिकारी पुलिस कम्युनिटी के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामान वितरण करने गये हुए थे. जमुई जिले के चोरमारा और गुरमाहा के लोगों के बीच सामानों का वितरण होना था. डीआईजी पुरे दल-बल के साथ भीमबांध से पहाड़ी क्षेत्र होते हुए चोरमारा पहुंचे और लोगों के बीच समान का वितरण किया.
सामान वितरण करने के बाद पूरी टीम भीमबांध स्थित मुंगेर-जमुई सीमा के समीप पहुंचे. जहां पहले से ही नक्सलियों द्वारा कच्ची मार्ग को पेड़ और पत्थर से जाम कर दिया गया था. सभी लोग वहीं पर रूक गये. इसी बीच सीआरपीएफ को सूचना मिली कि आगे कच्ची मार्ग में लैंड माइंस नक्सलियों ने लगा रखा है. इसके बाद डीआईजी सहित सीआरपीएफ के जवान व सभी पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. सीआरपीएफ द्वारा कहा गया कि इस रास्ते का उपयोग अब नहीं किया जा सकता है. जिसके बाद डीआईजी भीमबांध नहीं जाकर बीच जंगल से ही कच्ची रास्ता होते हुए गुरमाहा पहुंचे. जहां ग्रामीणों के बीच सामानों का वितरण किया. उसके बाद पुरी टीम बरहट स्थित कैंप पहुंचे. डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि पुलिस कम्युनिटी के तहत सामान वितरण करने चोरमारा और गुरमाहा गये थे. जिसकी भनक नक्स्लियों को लग गयी थी और कच्ची मार्ग को जाम कर दिया गया था. पूरी पुलिस टीम नक्स्लियों से मुकाबला करने को तैयार थी.