Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
28-Dec-2023 09:27 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में बालू, दारू और जमीन माफिया बेलगाम हो गये हैं। आए दिन आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अब तो पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर जिले का है जहां बालू माफिया ने सड़क पर लगे बैरियर को तोड़ दिया और वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस को रौंदने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस के जवानों के साथ मारपीट की और गाड़ी लेकर भागने के दौरान मुफ्फसिल थाने की जिप्सी में टक्कर मार दी।
ओवरलोडेड बालू लदे तीन ट्रकों को वहां से निकाला गया। लेकिन भागने के क्रम में ट्रक ने लल्लू पोखर स्थित एक घर में जा घुसा। वही दूसरे ट्रक को ट्रैफिक पुलिस ने बांक काली स्थान के पास पकड़ लिया। इस दौरान ट्रक चालक ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट की और ट्रक को लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार किया वही दो ट्रक को जब्त किया।
बताया जाता है कि एनएच-80 पर चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर हेरूदियारा के पास बेरियर लगा रखा था जहां यातायात थाने ने चार पुलिस कर्मियों की तैनाती कर रखी थी। गुरुवार की अहले सुबह करीब 3 बजे तीन ट्रक ओवरलोड बालू लेकर बेरियर के समीप पहुंचा. यातायात पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालकों ने रफ्तार तेज कर दिया. जिसके कारण यातायात पुलिस वहां से हट गयी और ट्रक बेरियर तोड कर भागने लगा.
यातायात पुलिस ने पीछा किया तो एक ट्रक लल्लू पोखर की ओर भाग निकला. जबकि एक ट्रक को यातायात पुलिस ने बांक काली स्थान के समीप पकड़ लिया. लेकिन चालक यातायात सिपाही के साथ मारपीट कर ट्रक पर चढ़ गया और ट्रक को बैक कर वहां से भागने का प्रयास किया. तभी सूचना पर मुफस्सिल थाना की गश्ती टीम की जिप्सी वाहन बीआर08पी-4468 वहां पहुंच गयी. ट्रक चालक ने बैक में ही जिप्सी में धक्का मार दिया. जिसमें जिप्सी के सामने वाला हिस्सा और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने उक्त चालक को पकड़ लिया. जो लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता खेमतरी गांव निवासी झापो यादव का पुत्र मिथुन कुमार है. इस पूरे घटना में यातायात और मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम बाल-बाल बच गये.
बताया जाता है कि मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने ओवर लोड बालू लदे ट्रक बीआर 01जीडी-5123 को जहां जब्त कर लिया. वहीं चालक मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में यातायात थाना के रिजर्व गार्ड संजय कुमार सिंह के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया. जिसमें यातायात पुलिस को कुचलने का प्रयास, पुलिस के साथ मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है. वहीं कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर निवासी रोमित कुमार ने यातायात थाना में आवेदन देकर कहा है कि उसके घर में ट्रक ने धक्का मार दिया. जिसमें कारण उसका दीवाल क्षतिग्रस्त हो गया है.
सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि एनएच-80 पर निर्माण कार्य को लेकर हेरूदियारा के समीप बेरियर लगाया गया है. जहां पर यातायात पुलिस की तैनाती की गयी है. गुरुवार की अहले सुबह 3 बजे बालू लदे ट्रक ने बेरियार तोड़ कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास करते हुए भाग निकला. एक ट्रक जहां लल्लू पोखर में एक घर में धक्का मार कर चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. वहीं बांक काली स्थान के समीप जब एक ट्रक को पकड़ा गया तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर भागने का प्रयास किया. तभी पीछे से आ रही मुफस्सिल थाना की जिप्सी में धक्का मार दिया. इस मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वही दो ट्रकों को भी जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।