Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
02-Jul-2021 02:04 PM
DESK : पिछले दिनों देश के जाने माने शायर मुनव्वर राना के बेटे पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले में अब यूपी पुलिस बड़ा खुलासा करने जा रही है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मुनव्वर राना के बेटे ने अपने ऊपर खुद गोली चलवाई. दरअसल राणा के बेटे का मकसद अपने चचेरे भाइयों को फंसाने का था. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
पूरा मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसमें पूरी घटना कैद थी कि कैसे मुनव्वर राना का बेटा रायबरेली के पेट्रोल पंप पर पहुंचता है, गाड़ी पेट्रोल पंप के बाहर ही खड़ा करता है, खुद भी गाड़ी में बैठा रहता है, कुछ देर बाद 2-3 शूटर वहां पहुंचते हैं, गाड़ी का मुआयना कर पेट्रोल पंप के गेट पर फायरिंग कर भाग जाते हैं. कहा जा रहा है कि सीसीटीवी से खुलासे के बाद रायबरेली पुलिस बीती रात मुनव्वर राना के बेटे को पकड़ने उनके घर गई थी लेकिन वह नहीं मिल पाया. पुलिस ने सीसीटीवी में दिखे सभी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले का खुलासा करने जा रही है. इस मामले में मुनव्वर राना के बेटे को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है.
पुलिस का कहना है कि रायबरेली के ओम क्लार्क होटल में घटना से पहले मुनव्वर राना के बेटे ने शूटरों के साथ ढाई घंटे तक मीटिंग की थी, रात 12:00 बजे से 2:30 बजे तक तबरेज शूटरों के साथ होटल में मौजूद था. इस मामले में रायबरेली पुलिस ने हलीम, सुल्तान, सतेंद्र तिवारी और शुभम सरकार को गिरफ्तार किया है. बाइक सवार शूटरों में दोनों शूटर रायबरेली में होर्डिंग का काम करने वाले लड़के हैं. ये कई बार जेल जा चुके हैं. पुलिस का कहना है कि तबरेज ने चचेरे भाइयों के हिस्से की जमीन 85 लाख रुपये में बेच दी थी, इस जमीन सौदे पर चचेरे भाइयों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद तबरेज पर पैसा वापस करने का दबाव था.
इससे पहले लखनऊ में मुनव्वर राना के घर देर रात यूपी पुलिस ने दस्तक दे दी. अचानक से यूं पुलिस का आना घरवालों को हैरान कर गया और कई तरह के सवाल भी पूछे गए, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और सिर्फ घर की तलाशी लेते रहे. इस तलाशी पर परिवार ने कई आरोप लगाए हैं.
बता दें कि मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी. बदमाशों ने त्रिपुला के पेट्रोल पंप पर दो राउंड फायर किए, जिसके बाद दोनों गोली उनकी गाड़ी में लगी थी. हमलावर वहां से भागने में कामयाब रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब बड़ा खुलासा कर रही है.