BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
13-Jul-2021 09:27 PM
DESK: उद्योगपति गौतम अडाणी के अडाणी ग्रुप ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टेकओवर पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद गौतम अडाणी ने ट्वीट कर दी है। अडाणी ग्रुप लगातार एविएशन सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। मुंबई एयरपोर्ट के मैनेजमेंट का टेकओवर इस दिशा में बड़ा कदम है। अडाणी ने मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पूरी तरह टेकओवर कर लिया है।
अडाणी के पास पहले से 6 एयरपोर्ट है जिसमें अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, बेंगलुरु, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम शामिल है। इन एयरपोर्ट के मैनेजमेंट का जिम्मा अडाणी ग्रुप को मिला था। अडाणी ग्रुप के पास इन एयरपोर्ट के संचालन के लिए 50 साल का ठेका प्राप्त है।
गौतम अडाणी ने ट्विटर पर यह लिखा है कि वर्ल्ड क्लास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मैनेजमेंट का टेकओवर करके हमें खुशी है। मुंबई को गौरवान्वित महसूस कराना हमारा वादा है। अडाणी समूह बिजनेस, लक्जरी और मनोरंज के लिए भविष्य का एयरपोर्ट इकोसिस्टम खड़ा करेगा। हम हजारों स्थानीय लोगों को नया रोजगार देंगे।