Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, इस दिन अदालत में हाजिर होने का आदेश समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Cancer causing food: रोज़मर्रा का ये खाना बन रहा है कैंसर मरीजों की मौत की वजह ,रिसर्च में खुलासा! Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत
22-Feb-2022 08:22 PM
JHARKHAND: झारखंड के गिरिडीह में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन हुआ। मधुबन में आयोजित इस चिंतन शिविर के अंतिम दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला। बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी खुद सीएम हेमंत सोरेन ही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मां भारती के लिए वे इस्तीफा तक दे सकते हैं।
झारखंड के स्वासथ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने चिंतन शिविर बहुत व्यापक तरीके से चलाया है। हमें बौद्धिक रूप से भी ऊर्जा प्रदान करने का काम किया है। संगठिक रूप से कैसे ज्यादा से ज्यादा मेम्बर बन सकते हैं, सरकार-पार्टी के समन्वय व गठबंधन पर भी बातचीत हुई है. कांग्रेस के चिंतन शिविर से शरीर में नई ऊर्जा आ गई है, लेकिन सभी लोगों को दुखी हैं।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम गठबंधन की सरकार को चला रहे हैं और इस सरकार में हमारी स्थिति.. जब मांझी ही नाव डुबोये तो उसे कौन बचाये जैसी हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही चाहते हैं कि कांग्रेस समाप्ति की ओर चली जाए और हमारी पार्टी के सारे वोटर उनकी तरफ चले जाएं तो ऐसी सरकार का कोई औचित्य ही नहीं है।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब हमारी पार्टी बचेगी तभी हम बचेंगे। हम मंत्री बनकर घूम रहे हैं, यह अच्छा लगता है। लेकिन हम मंत्री कैसे बने, कैसे जमशेदपुर जैसे शहर से एक लाख वोट हम लेकर आ रहे हैं, यह सोचने की जरूरत है। हमें यह तय करना होगा हमारी विचारधारा व सिद्धान्त कभी कमजोर नहीं हो और राष्ट्रभाषा के साथ कभी समझौता नहीं किया जा सकता। जिस दिन राष्ट्रभाषा के साथ और मां भारती के साथ समझौता करना पड़ेगा तो मेरे जैसा लोग इस्तीफा देना उचित समझेंगे।