ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक ही परिवार के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


मृतक की पहचान विजय पटेल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल होने वालों में अखिलेश पटेल (30 वर्ष) और कमलेश पटेल (35 वर्ष) शामिल हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिसमें अखिलेश की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुई, जब परिवार के सदस्यों के बीच घरारी की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद पहले आपसी बहस तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़कर हिंसक रूप ले लिया।


आरोप है कि पिता और बड़े बेटे के साथ मिलकर तीन अन्य पुत्रों ने अपने ही भाइयों विजय, अखिलेश और कमलेश पर हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियार और भाले का इस्तेमाल किया गया। अचानक हुए इस हमले में विजय पटेल को गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।


हमले के दौरान अखिलेश पटेल को भी गंभीर चोट लगी। बताया जा रहा है कि उनके पेट के बाएं हिस्से में भाला लग गया, जिससे उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं कमलेश पटेल को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है, लेकिन घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।


फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं घायल व्यक्तियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें