Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
05-Apr-2021 12:05 PM
DESK : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से लाने के लिए उत्तर प्रदेश से पुलिस की टीमें रवाना हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के साथ एक बटालियन PAC भी रोपड़ भेजी गई है। 30 लोगों की टीम को अत्याधुनिक के साजो समान से लैस किया गया है। GPS प्रिंटर वज्र वाहन एंबुलेंस समेत तमाम आधुनिक हथियार इस टीम के पास है।
उत्तर प्रदेश के बांदा जेल को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसे लेकर जेल की सुरक्षा की भी जांच की गयी है। जिसके संबंध में डीजी कारागार आनंद कुमार को रिपोर्ट भेजी गयी है। जेल सुरक्षा की जांच के दौरान तन्हाई बैरक की विशेष जांच की गयी है। तन्हाई बैरक में ही मुख्तार अंसारी को रखा जाना है। जनवरी 2019 से पहले भी मुख्तार अंसारी बांदा जेल में ही बंद था।
जेल के प्रवेश और निकासी द्वार पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गये है। इसे लेकर सुरक्षा के चाक चौबंध प्रबंध किए गये है। जीपीएस सिस्टम से लैस वज्र वाहन के साथ यूपी पुलिस के तीस जवानों और एक अधिकारी पंजाब के लिए रवाना हो चुके है जो मुख्तार अंसारी को बांदा जिला जेल लेकर जाएंगे। पुलिस टीम के साथ एक एम्बुलेंस भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा एक बटालियन पीएसी को भेजा गया है।