ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

मुखिया प्रत्याशी को भारी पड़ गयी भैंस की सवारी, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस हुआ दर्ज

10-Oct-2021 02:35 PM

MADHEPURA: भैंस पर सवार होकर अपना नॉमिनेशन करना एक मुखिया प्रत्याशी को काफी महंगा पड़ गया। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कुमारखंड थाने में उक्त प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज कराया।


गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए मधेपुरा के कुमारखंड में 6 अक्टूबर को नॉमिनेशन के दौरान मुखिया प्रत्याशी अशोक मेहता भैंस पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ प्रखंड निर्वाचन कार्यालय तक आए थे। भैंस पर बैठे मुखिया प्रत्याशी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थक जिन्दाबाद के नारों लगाने लगे।


इस दौरान नामांकन केंद्र के आस-पास काफी भीड़ देखी गयी। नामांकन के दौरान नेताजी ने एक तरफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया तो दूसरी तरफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धज्जियां उड़ा कर रख दी। इस दौरान भैंस पर बैठे प्रत्याशी को देख मीडिया भी पहुंच गयी थी। 


भैंस पर नॉमिनेशन करने पहुंचे प्रत्याशी की खबर को प्रमुखता से चलाया गया था। जब इस खबर पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार की नजर गयी तब उन्होंने उक्त प्रत्याशी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम -1960 की धारा 11 के तहत FIR करने का आदेश दिया। 


जिसके बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने कुमारखंड थाने में अशोक मेहता के खिलाफ केस दर्ज कराया।पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अनुसार किसी भी जानवर को कष्ट या नुकसान पहुंचाना अपराध है। इसे देखते अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर मुखिया प्रत्याशी अशोक कुमार मेहता के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।