Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
02-Mar-2022 06:20 PM
DESK: मुखिया पति की दबंगई से परेशान होकर एक विधवा ने देश तक छोड़ दिया। मुखिया पति का डर ऐसा कि पीड़िता बिहार छोड़कर दुबई चली गयी। दुबई पहुंचकर उसने आरोपी आशिफ इकबाल के खिलाफ केस दर्ज कराया। आशिफ इकबाल समेत अन्य पर मारपीट और रंगदारी का मामला दर्ज कराया गया है।
मामला खगड़िया के मड़ैया ओपी के देवरी गांव की है। जहां एक विधवा को मुखिया पति आशिफ इकबाल की वजह से देश तक छोड़ना पड़ गया। आशिफ इकबाल व अन्य की दबंगई से वह इतनी परेशान हो गयी कि उसके सामने दुबई जाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा था। बता दें कि दुबई में उनकी बेटी नायला समर रहती हैं। मुखिया पति की करतूत से परेशान होकर वह दुबई चली गयी और वहां जाकर उसने आरोपी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मुख्य आरोपी आशिफ इकबाल स्थानीय मुखिया हाजरा खातून का पति हैं। आशिफ इकबाल समेत अन्य के खिलाफ पीड़िता ने मारपीट, रंगदारी समेत कई मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पीड़िता की बेटी नायला समर ने बताया कि दबंगों से उन्हें और उनकी मां दोनों को खतरा है।
जबसे दबंग आशिफ इकबाल की पत्नी देवरी पंचायत की मुखिया बनी है तबसे उसकी दबंगई और बढ़ गई है। देवरी के आसिफ इकबाल, फैजान और शाहवाज से भी जान का खतरा है। दबंगों की नजर उनकी संपत्ति पर है। पीड़िता को एकमात्र बेटी है जो दुबई में रहती है। उनके बेटे नहीं है और यही कारण है कि इलाके के दबंगों की नजर उनकी जमीन जायदाद पर हैं। खूद को असुरक्षित समझ वह बेटी के घर दुबई आई। इस पूरे मामले पर गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि मड़ैया ओपी प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।