ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मुकेश सहनी ने आम बजट को निराशाजनक बताया, कहा- इसमें बिहार के लिए...

मुकेश सहनी ने आम बजट को निराशाजनक बताया, कहा- इसमें बिहार के लिए कुछ भी नहीं, पुराने जुमलों को ढंकने वाला है बजट

01-Feb-2023 05:59 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांचवीं बार अपना बजट पेश किया। बजट के पेश होने के बाद विपक्षी दल इसे चुनावी और साधारण बजट बता रहे हैं। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने भी इसे निराशाजनक बजट बताते हुए कहा कि यह पुराने जुमलों को ढंकने वाला बजट है। इससे बिहार को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। 


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया। इसे निराशाजनक बजट बताते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि इस बजट में बिहार के लिए कुछ भी नहीं है। जबकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस बात उम्मीद थी कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस पर कुछ कहेंगी लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।


मुकेश सहनी ने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित राज्यों के लिए फायदेमंद रहा है, लेकिन इसमें बिहार जैसे गरीब राज्यों के लिए कुछ भी नहीं है। हमारे राज्य को इसके विकास के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता की आवश्यकता है। वित्तमंत्री ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर बिहारवासियों को निराश कर दिया।


उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की समस्या महंगाई और बेरोजगारी है, लेकिन इसके लिए बजट में कुछ नहीं कहा गया है। बजट में रेल किराया कम करने को लेकर लोग उम्मीद पाले हुए थे तथा पूर्व में बुजुर्गों वाली रियायत पुनः शुरू करने की उम्मीद की गई थी, लेकिन यह भी उम्मीद पूरी नहीं हुई। 


उन्होंने कहा कि सही अर्थ में यह बजट पुराने जुमलों को ढंकने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि 2022 में किसानों की आमदनी दुगनी होनी थी। 2022 में हर गरीब को आवास उपलब्ध होना था। 2022 में देश में बुलेट ट्रेन चलनी थी, लेकिन वित्त मंत्री ने इन घोषणाओं के पूरे न होने की न तो कोई वजह बताई और न ही आगे इन योजनाओं के लिए बताया गया। सहनी ने कहा कि यह ध्यान भटकाने वाली नीति अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं है।