ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / सहनी के साथ कौन सा गुल खिलाना चाहते हैं मांझी? दोनों की मुलाकात...

सहनी के साथ कौन सा गुल खिलाना चाहते हैं मांझी? दोनों की मुलाकात से NDA में बढ़ी हलचल

29-May-2021 02:50 PM

PATNA : कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में लॉकडाउन चल रहा है. लेकिन इस बीच एनडीए में शामिल दो प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं की मुलाकात ने एनडीए के अंदर सरगर्मी बढ़ा दी है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से आज नीतीश कैबिनेट के मंत्री और वीआईपी के नेता मुकेश साहनी ने मुलाकात की है. सहनी और मांझी की यह मुलाकात तो बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.


हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि कोरोना का हाल में एक तरफ जहां तमाम राजनीतिक गतिविधियां ठप हैं. वहीं मांझी ने अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2 जून को बुला रखी है. वर्चुअल मोड में मांझी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा करने वाले हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के ठीक 2 दिन पहले मांझी और सहनी की मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं.


पिछले दिनों राज्यपाल कोटे से एमएलसी के मनोनयन में जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी की पार्टी को बीजेपी जेडीयू नेता जी नहीं दी थी. इन दोनों की तरफ से राज्यपाल कोटे वाले मनाने में एक-एक सीट की मांग रखी गई थी. लेकिन दोनों बड़े घटक दलों ने मांझी और सहनी को तवज्जो नहीं दी. अब ऐसे में सहनी और मांझी की मुलाकात क्या गुल खिलाएगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.