Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
11-Nov-2022 02:58 PM
PATNA : कुढनी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सियासी खींचतान जारी है। इसी कड़ी में अब वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को करारा जवाब दे दिया है। सहनी ने कहा है कि जिनके घर खुद शीशे के होते हैं वह दूसरे पर पत्थर नहीं चलाते हैे। उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में आकर समाजसेवा करना खोखा बटोरना है, तो यह गलती मैं अपने समाज की तरक्की के लिए बारबार करूंगा।
मुकेश सहनी ने संजय जायसवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि संजय जायसवाल को यह भी बताना चाहिए कि वे चिकित्सक का पेशा छोडकर पहले राजद में और अब भाजपा में क्यों आए हैें। सहनी ने कहा कि भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि आखिर एनडीए के साथी उन्हें छोडकर क्यों चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी चिराग कभी ओवैसी और कभी बसपा के बैसाखी के सहारे चुनाव लड़ने वाले दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं तो हंसी आती है। साथ ही सहनी ने बीजेपी को एक चुनौती भी दे दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पैसा देकर विधायक खरीद सकती हैं, लेकिन अभी तक वो टकसाल नहीं बना जो ’सन ऑफ मल्लाह’ को खरीद सकता है। मुकेश सहनी ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को धुल चटाने की बात कही है।
आपको बता दें, संजय जायसवाल ने मुकेश सहनी पर तंज कसते हुए कहा था कि कुढ़नी उपचुनाव में अभी विपक्षी दलों द्वारा गिड़गिड़ाने की प्रतियोगिता चलेगी। मुकेश सहनी नीतीश कुमार के सामने गिड़गिड़ाऐंगे कि किस तरह उन्होंने भाजपा के कोटे मे मंत्री रहने के बावजूद नीतीश कुमार के आदेश पर भाजपा को नुकसान पहुंचाने का काम किया था। नीतीश कुमार राजद के सामने गिड़गिड़ाऐंगे कि हमारी प्रतिष्ठा रखने के लिए यह सीट हमें दे दी जाए नहीं जो बिहार की जनता के सामने हमारा मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा। फिर सब तेजस्वी यादव की दया का इंतजार करेंगे। हो सकता है कि समझौता फार्मूला के तहत दोनों मुकेश सहनी को लड़ाने पर तैयार हो जाएं। यह भी हो सकता है कि राजद दयावश जदयू को दे देगी। इस हालत में मुकेश सहनी 4.5 खोखा लेकर भाजपा विरोधी शक्तियों को एकजुट करने के लिए चुनाव से हट जाएंगे। वैसे साहनी को यह ऑफर राजद भी दे तो थोड़ा नाटक जरूर करेंगे पर परहेज नहीं करेंगे। चुनाव लड़ना अपनी जगह है और मुंबई से बिहार आकर एक अच्छे व्यवसाई की तरह शुरुआत में पैसे लगाकर पैसे बनाना अपनी जगह।