मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Sep-2024 07:24 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों मना है। ऐसा करने पर दंड का प्रावधान है। शराबबंदी को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार बिहार में बनी तो शराबबंदी की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस उद्धेश्य को लेकर शराबबंदी कानून बनाया गया था वह सफल नहीं हुआ है। इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मुजफ्फरपुर में पार्टी के कार्यक्रम के दौरान मुकेश सहनी ने यह बात कही।
दरअसल वीआईपी के आईटी सेल पदाधिकारियों की आज एक बैठक मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक स्थित मेरीगोल्ड होटल में हुई। बैठक में वीआईपी की डिजिटल टीम को सशक्त करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता और नई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आईटी का ज्ञान से पार्टी को ही नहीं कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज आप सभी पार्टी के लिए मेहनत कर रहे लेकिन उतना लाभ नहीं मिल पा रहा है। जब आप आई टी क्षेत्र के जानकार हो जायेंगे तो ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलाने की भी घोषणा की।
इस मौके पर युवाओं को डिजिटल कौशल बढ़ाने और नवीनतम तकनीकों का प्रभावी उपयोग करने के लिए लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से मोबाइल फोन उपहार स्वरूप वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से बिहार में कभी भी निषाद समाज चर्चा में नहीं रहता था, लेकिन मेहनत का ही परिणाम है कि निषाद चर्चा का विषय बना हुआ है। आज लोग हमारी बात कर रहे हैं। मुकेश सहनी ने वीआईपी पार्टी को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहयोग कर रहे सभी साथियों का आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि आपके समर्थन से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।