पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
19-Jul-2021 07:42 AM
PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की नज़दीकियां इन दिनों मंत्री मुकेश साहनी से देखने को मिल रही हैं। वीआईपी के अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी अक्सर जीतन राम मांझी के घर उनसे मुलाकात करने जाते रहते हैं लेकिन इस बार मुकेश सहनी के घर मछली खाने के लिए जीतन राम मांझी पहुंचे। मछली भोज का आयोजन मुकेश सहनी ने किया तो लंच पॉलिटिक्स भी खूब हुई।

रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री मुकेश सहनी के बीच मुलाकात हुई। जीतन राम मांझी मुकेश सहनी के सरकारी आवास पर पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने साथ बैठकर मछली खायी और इस दौरान बिहार की सियासत पर भी चर्चा हुई। गुपचुप तरीके से हुई इस मुलाकात की जानकारी दोनों नेताओं ने अलग-अलग ट्वीट कर दी। हालांकि दोनों ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया लेकिन मांझी और सहनी की बार-बार की मुलाकात बिहार की सियासत में कौन सा नया गुल खिलाएगी इस के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
सूत्रों की माने तो केंद्रीय कैबिनेट विस्तार और बिहार में मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर दोनों नेताओं के बीच इस चर्चा हुई है। दोनों नेताओं के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में आकर उनकी रणनीति क्या रहने वाली है। मुकेश सहनी पहले ही मिशन यूपी का ऐलान कर चुके हैं। मांझी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों नेता अपनी एकजुटता बनाए रखना चाहते हैं क्योंकि उन्हें बीजेपी और जेडीयू जैसे बड़े दलों के साथ तालमेल बैठाकर चलना है। फिलहाल दोनों नेताओं ने मुलाकात को लेकर भले ही कोई राजनीतिक बयान ना दिया हो लेकिन आने वाले मानसून सत्र के दौरान अगर इनकी केमिस्ट्री एक जैसी नजर आए तो बहुत अचरज नहीं होना चाहिए।