पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2021 05:28 PM
PATNA : पटना में सोमवार को एनडीए विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने वाले मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें औऱ जीतन राम मांझी को सम्मान नहीं मिल रहा है. इसलिए वे विधायक दल की बैठक में नहीं गये. लेकिन फिर भी सरकार में बने रहेंगे. सहनी ने साफ किया कि वे तेजस्वी यादव के साथ नहीं जायेंगे. उन्होंने कहा-पीठ में खंजर भोंकने वाले के साथ जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता.
एनडीए में नहीं मिल रहा सम्मान
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में चार पार्टियों के सहयोग से सरकार चल रही है. लेकिन ऐसा अहसास नहीं हो रहा है कि चार पार्टियों की सरकार चल रही है. कहीं भी बात होती है तो बीजेपी औऱ जेडीयू का जिक्र होता है. वीआईपी और हम पार्टी का जिक्र नहीं होता. तो ऐसे एनडीए की बैठक में जाने का क्या फायदा. जहां वीआईपी पार्टी को सम्मान नहीं मिल सकता, ऐसे मंच पर जाकर क्या बात रखेंगे.
मांझी के लिए भी दर्द
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार एनडीए में जीतन राम मांझी जैसे सम्मानित नेता भी मौजूद हैं. लेकिन उन्हें भी पर्याप्त महत्व औऱ उचित स्थान नहीं मिल रहा है. सहनी ने कहा कि एनडीए में ऐसा प्लेटफार्म होना चाहिये जहां पार्टियां अपनी बात रख सकें. एनडीए में चार दल शामिल हैं तो सभी पार्टियों के नेताओं को लगातार आपस में मिलना जुलना चाहिये. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.
बिहार में अफसरशाही हावी
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में अफसरशाही हावी है. बिहार के एक मंत्री ने कहा कि चपरासी तक बात नहीं मान रहे हैं. आखिर कौन ऐसा चपरासी या अफसर है जो मंत्री की बात नहीं मान रहे हैं. इस पर मिल कर बात करना होगा. बिहार में हमारी सरकार ने तय किया था कि 19 लाख लोगों को रोजगार देंगे. लेकिन उसके लिए योजना कहां है. सिर्फ पॉलिसी बना देने से रोजगार नहीं मिल जायेगा.
लेकिन सरकार नहीं छोड़ेगे
मुकेश सहनी ने सरकार की सारी खामी गिना दी लेकिन उसके बाद ये भी कह दिया कि वे सरकार नहीं छोड़ेंगे. मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या इस्तीफा देंगे. मुकेश सहनी ने कहा कि वे अपनी पार्टी के सुप्रीमो हैं-वे किसे इस्तीफा देने जायेंगे. वे खुद सरकार हैं औऱ ये उनकी अपनी सरकार है. उनकी नाराजगी घर की बात है औऱ घर में उसे सलटा लेंगे.
तेजस्वी के साथ नहीं जायेंगे
मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार से वे किसके लिए अलग होंगे. उनके लिए जिन्होंने पीठ में खंजर मारा है. उनका इशारा तेजस्वी यादव की तरफ था. मुकेश सहनी ने कहा कि वे सरकार से अलग होकर बिहार में मध्यावधि चुनाव भी नहीं कराने जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे पांच साल तक सरकार चलेगी.