दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Jul-2023 04:40 PM
By First Bihar
BANKA: गोपालगंज में ताजिया जुलूस के दौरान 10 लोगों के झुलसने की घटना के बाद अब बांका में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ताजिया हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे जुलूस में शामिल 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुईया थाना क्षेत्र के अबरखा मोड़ के पास की है।
बताया जा रहा है कि मुहर्रम के मौके पर सुईया थाना क्षेत्र के जेरुआ मुस्लिम टोला के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया का जुलूस निकाला था। जैसे ही जुलूस अबरखा मोड़ के पास पहुंचा, वहां बड़ा हादसा हो गया। ताजिया सड़क के ऊपर बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया, जिससे ताजिया के पास मौजूद 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए।
हादमें झुलसे लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए कटोरिया के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बांका डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे और झुलसे लोगों का हाल जाना। बता दें कि मुहर्रम को लेकर सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में बिजली को काट दी गई थी लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण हाई टेंशन तार की बिजली नहीं काटी गई थी, जिससे यह हादसा हो गया। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।