Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
04-Aug-2020 10:33 AM
PATNA : सुशांत को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे मुंबई पुलिस से डरे हुए हैं। गुप्तेश्वर पांडे मुंबई पुलिस के रवैए से इतने दुखी है कि अब उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि अगर किसी अन्य सीनियर अधिकारी को मुंबई भेजा तो महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस उसे भी कोरंटाइन करा देगी। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि वह डीआईजी रैंक के अधिकारियों को भेजने पर विचार कर रहे हैं लेकिन उन्हें डर सता रहा है कि सीनियर अधिकारियों के साथ भी कहीं यही रवैया ना अपनाया जाए।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि उन्हें तो इस बात का भी डर है कि अगर वह मुंबई गए तो कोरंटाइन कर दिए जाएंगे। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि उनके एक आईपीएस अधिकारी को कोरंटाइन कर दिया गया चार अन्य अधिकारी मुंबई पुलिस और बीएमसी से छिपे फिर रहे हैं। सुशांत केस को लेकर जांच के लिए सीनियर अधिकारी को भेजना जरूरी है लेकिन मुंबई पुलिस का रवैया उन्हें डरा रहा है।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के रवैए को लेकर बिहार पुलिस ने पशोपेश में है। ऐसे में आज बिहार के महाधिवक्ता से उनकी बातचीत होगी। कानूनी पहलुओं पर राय लिया जाएगा साथ ही साथ बिहार के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके। डीजीपी ने कहा है कि बीएमसी को पटना आईजी की तरफ से एक पत्र भेजा जा चुका है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हर पल का अपडेट दिया जा रहा है।