ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Motihari पुलिस की अनोखी पहल, शादी समारोह में पहुंचकर दे रहे सुरक्षा की...

Motihari पुलिस की अनोखी पहल, शादी समारोह में पहुंचकर दे रहे सुरक्षा की गारंटी

18-Nov-2024 10:03 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने पीपुल फ्रेंडली बनने के लिए नई पहल की शुरुआत की है। पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदले इसे लेकर अनोखी पहल शुरू की गयी है। शादी समारोह में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्ती टीम फंक्शन में पहुंच रहे हैं और सुरक्षा की गारंटी दे रहे हैं।  


एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अब सभी थाना क्षेत्रों में शादी विवाह या फिर बड़े आयोजन में किसी तरह की घटना ना हो इसे लेकर पुलिस ने नई पहल की शुरुआत की है। पुलिस की गश्ती टीम अब शादी समारोह में पहुंच रही है। शराबबंदी को सफल बनाने, चोरी की घटनाओं को रोकने, छेड़खानी को रोकने के साथ-साथ हर्ष फायरिंग जैसी घटना को रोकने में कारगर कदम उठाएगी। 


जिनके घर में शादी या फिर कोई कार्यक्रम होता है उनसे मिलकर पुलिस एक आवेदन भरने को देती है जिसे थाने में जमा कराया जाता है। जिसके बाद पुलिस की गश्ती टीम शादी समारोह में पहुंचकर लड़के और लड़की के परिजनों से मुलाकात करते हैं और उन्हें सुरक्षा की गारंटी देते हैं। मोतिहारी आदापुर ,छौड़ादानो, चकिया पहाड़पुर के साथ-साथ कई थानों की पुलिस शादी समारोह में पहुंचकर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से शादी विवाह करने का सुझाव भी देते हैं। वहीं अपराधियों से नहीं डरने की सलाह भी देते हैं। 


किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना देने की बात करते हैं। मोतिहारी के छतौनी थाना इलाके में पुलिस शादी विवाह समारोह में पहुंची थी और लोगों से फीडबैक भी लिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने लड़के और लड़की पक्ष से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और हरसंभव सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी के आदेश के बाद थानों में शादी विवाह में सुरक्षा की गारंटी के लिए एक आवेदन लिया जा रहा है। इस आवेदन के आलोक में हम शादी विवाह में पहुंचकर लड़के और लड़की पक्ष से मुलाकात कर बदमाशों को सबक सिखाने का आश्वासन दे रहे हैं। 


मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि मोतिहारी में पुलिस को और पीपुल फ्रेंडली बनाया जा रहा है। लोगों को पुलिस को सहयोग करने को कहा जा रहा है। पुलिस की इस नई पहल की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इसके तहत गरीब हो या अमीर कोई भी व्यक्ति स्थानीय थाने में सुरक्षा की गारंटी के लिए एक आवेदन दे सकता है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस लोगों को सुरक्षा की गारंटी देती है। शादी समारोह में पहुंचकर पुलिस की गश्ती टीम लोगों को सुरक्षा प्रदान करती है। news imagenews imagenews imagenews image

news image