बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Dec-2019 03:24 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. आये दिन हत्या और लूट जैसे बड़े आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने ज्वेलरी के दो दुकानों को अपना निशाना बनाया है. अपराधी लगभग 20 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए हैं.
वारदात पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी थाना इलाके की है. जहां थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी दिनदहाड़े तकरीबन 20 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ज्वेलरी दुकानों का ताला तोड़कर अपराधी 20 लाख के गहने लेकर भाग गए.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है. इलाके में नाकाबंदी कर गाड़ियों की तलाशी लीजा रही है. अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.