Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत
09-Aug-2023 08:27 AM
By First Bihar
DESK: लगातार हो रही बारिश से अब नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गोपालगंज में गंडक और पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। वही मोतिहारी के पताही और जुहली गांव में पानी घुस गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति बन गयी है। गांव के चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है जिससे लोगों की समस्या बढ़ गयी है। लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वही बारिश का पानी अब धीरे-धीरे गांव के कई घरों में भी घुसने लगा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नेपाल के तराई इलाकों में लगातार भारी बारिश से उत्तर बिहार के कई नदियों में उफान देखने को मिल रहा है।
गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर सहित आस-पास के जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन इन इलाके में लगातार नजर बना रखी है। कई जिलों के निचले हिस्से जलमग्न हो गये है। यहां बाढ़ सी स्थिति देखने को मिल रही है। देर रात से लगातार हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर शहर भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
शहरी क्षेत्र के कई इलाके लगातार जलमग्न हो रहे हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाकर रख दी है। मुजफ्फरपुर में औराई प्रखंड में बागमती नदी पर बने पीपा पुल ध्वस्त हो गया है। कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बागमती नदी का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान के आस-पास पहुंच गया है।
वही गोपालगंज में लगातार बारिश होने से गंडक का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ा है। वाल्मिकी नगर बराज से 2 लाख 90 हजार 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गोपालगंज में गंडक के निचले इलाके में कुछ घंटे में तेजी से पानी बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। फिलहाल तटबंध सुरक्षित बताया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। नवादा में भारी बारिश से सदर अस्पताल में पानी घुस गया है। शहर के तमाम सड़कों की स्थिति नारकीय हो गयी है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वही लगातार हो रही बारिश की वजह से नवादा के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।