बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
19-Jun-2021 03:49 PM
EAST CHAMPARAN: NH-27 के दुबौली चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब यात्रियों से भरी बस पलट गयी। इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये। घटना उस वक्त हुई जब बस भागलपुर से दिल्ली जा रही थी।
गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण लोगों ने सड़क पर ही अपना ठिकाना बना रखा है। जिसे लेकर दुबौली चौक स्थित डिवाइडर के पास पूर्वी लेन को बंद कर दिया गया था। बस के ड्राइवर को इस बात की खबर नहीं थी। चालक ने जब देखा की पूर्वी लेन बंद है तब पश्चिम लेन में ले जाने के लिए बस को मोड़ने की कोशिश करने लगा।
लेकिन तभी तेज गति से आ रही ट्रक से बचने के लिए जैसे ही स्पीड बढ़ाया बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी और यह हादसा हुआ। इस दौरान एनएच-27 पर अफरा-तफरी मच गयी। राहत की बात रही कि इस हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय चौक पर ही इलाज कराया गया।
फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। घटना के बाद ही ड्राइवर और खलासी बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।