परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
14-May-2023 04:11 PM
By First Bihar
PATNA: आज मदर्स डे है। इस दिन को खास दिन को हर कोई अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी को एक खास तोहफा देने वाले हैं। इस स्पेशल गिफ्ट में तेजस्वी ने बचपन की यादों को संजोया है। तेजस्वी और तेजप्रताप खुद अपने हाथों से यह तोहफा राबड़ी देवी को सौपेंगे।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने मदर्स डे को खास तरीके से मनाने की तैयारी कर रखी है। आज के खास दिन पर तेजस्वी अपनी मां राबड़ी देवी को खास साड़ी गिफ्ट करने वाले हैं। इस खास साड़ी के आंचल में तेजस्वी ने मां की ममता को संजोया है। यह विशेष साड़ी हस्तकला के जरिय पूर्णिया में बनाई गई है। पूर्णिया स्थित होम ग्रोन फैशन ई कामर्स कंपनी हाउस आफ मैथिली की तरफ से इस साड़ी को बनाया गया है।
इस खास साड़ी के आंचल पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनकी मां राबड़ी देवी की तस्वीर बनाई गई है। इसके साथ ही एक साड़ी पर अलग अलग भाषाओं में मां शब्द लिखा गया है। बता दें कि हाउस आफ मैथिली ने मदर्स डे के लिए स्पेशल साड़ियों का कांसेप्ट डेवलप किया है। इस संस्थान द्वारा बनाई गई हर एक साड़ी अलग-अलग कहानी बयां करती है।

