BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
10-Jun-2020 09:03 PM
PATNA : तीन महीने के बाद पटना का गांधी मैदान मार्निंग वॉक के लिए शुक्रवार से खोल दिया जायेगा. पटना के प्रमंडलीय आयुक्त ने आज गांधी मैदान के निरीक्षण के बाद ये निर्देश दिया है. लेकिन गांधी मैदान को हर दिन कुछ ही घंटों के लिए खोला जायेगा और इसमें प्रवेश करने वालों को कई एहतियात बरतने होंगे.
पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की. तब गांधी मैदान को शुक्रवार से खोलने का फैसला लिया गया. गौरतलब है कि कोरोना संकट गहराने के बाद पटना के एतिहासिक गांधी मैदान को 14 मार्च को बंद कर दिया गया था. लेकिन गांधी मैदान को खोलने और वहां प्रवेश करने को लेकर कई की बंदिशें लगायी गयी हैं.
एक नजर डालिये कैसे खुलेगा गांधी मैदान और क्या सब होंगी बंदिशे -
शुक्रवार से गांधी मैदान को मार्निंग वाकर्स के लिए सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे और सामान्य लोगों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक खोला जायेगा.
गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन करना होगा.
बगैर मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति गांधी मैदान में प्रवेश नहीं कर पायेगा
गांधी मैदान में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मैदान में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की निगरानी की जायेगी और नियम का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी.
सर्दी, खांसी या बुखार का लक्षण दिखने पर किसी व्यक्ति को गांधी मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा.
गांधी मैदान में घूमते समय पान, मसाला, गुटखा, तंबाकू का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. गांधी मैदान में थूकने वाले को तत्काल पकडा जायेगा
65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, अन्य रोगों से पीड़ित व्यक्ति और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को गांधी मैदान में प्रवेश न करने की सलाह दी गयी है.
गांधी मैदान में अगले चार दिनों तक लगातार घास की कटाई और नालों की साफ-सफाई होगी.
पटना जिला प्रशासन और पटना नगर निगम गांधी मैदान को नियमित रुप से सैनेटाइज करेंगे और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन उपलब्ध करायेंगे