ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / नालंदा में बोले पप्पू यादव, मोकामा में उपचुनाव AK-47 और AK-57 के बीच...

नालंदा में बोले पप्पू यादव, मोकामा में उपचुनाव AK-47 और AK-57 के बीच होगा

01-Nov-2022 06:43 PM

By DEEPAK VISHWKARMA

NALANDA: बिहार में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 3 नवम्बर को होने हैं। आज चुनाव प्रचार भी थम गया है। अब सबकी नजर 3 नवम्बर को गोपालगंज और मोकामा में होने वाले उपचुनाव पर टिकी हुई है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि मोकामा का चुनाव एके-47 और एके-57 के बीच है।


जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव नालंदा के हिलसा प्रखंड के जमुआरा गाँव में यह बातें कही। पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव मनीष यादव के दादा के श्राद्धकर्म में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा के लोग कहते हैं कि मोदी है तो वोट है, उन्हें बटन चाहिए कि क्या वे खुद नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं? उन्होंने कहा कि जब भाजपा और आरएसएस पर किसी को भरोसा नहीं रहा, हिन्दू मुसलमान का कार्ड बिहार में चल नहीं रहा है। तब मोकामा के चुनाव में जाति कार्ड चलाया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह बता देना चाहिए कि 56-56 कहां खेला चल रहा है। सबसे बड़ा जात का ठेकेदार कौन मोकामा में ?  किसी भी विधानसभा में सिर्फ एक जात की संख्या तो सबसे ज्यादा होती नहीं है सभी जात की संख्या होती है तो सिर्फ भूमिहार- भूमिहार क्यों? जो पार्टी वहां चुनाव लड़ रही है वह तो विचारधारा के चुनाव लड़ नहीं रही है और जनता भी वैसे ही 47 वाले को लाइक करती है।


अब यह बिहार कैसे बचेगा जब पैसे वाले हैं विधानसभा, नगर निगम, मेयर, चेयरमैन बनेंगे तो मरना तो है। अपराधी ही नेता, मंत्री बन रहे हैं। भाजपा वाला तो वोट काटने के लिए ही एआईएमआईएम को खड़ा किया है। गोपालगंज में साधु यादव तो चलिए पहले से उम्मीदवार हैं वहां वह राजनीति करते हैं उनको हम बीजेपी की बेटी में अब और कुछ नहीं बोल सकते हैं लेकिन एआईएमआईएम तो नहीं है ना कहीं।


वहीं, राजू दानवीर ने कहा कि बिहार की जनता आज अपराध और अन्य मुद्दों पर परेशान है, लेकिन जीत का दावा करने वाली भाजपा को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि आज भी बिहार मे कुछ होता है, तो वहाँ पप्पू यादव ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव जन जन की पसंद हैं और वे देश हित में महागठबंधन के साथ हैं।