ब्रेकिंग न्यूज़

Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

मोकामा से महागठबंधन की उम्मीदवार बनने के बाद बोलीं नीलम देवी..कही कोई कमल खिलबे नहीं करेगा

मोकामा से महागठबंधन की उम्मीदवार बनने के बाद बोलीं नीलम देवी..कही कोई कमल खिलबे नहीं करेगा

11-Oct-2022 05:00 PM

PATNA: अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। नीलम देवी मोकामा सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार बनीं है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नीलम देवी ने कह दिया कि कही कोई कमल खिलबे नहीं करेगा।


बिहार की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने आज अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। महागठबंधन ने मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज सीट से मोहन गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों आरजेडी की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। 


नीलम देवी मोकामा सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार बनीं है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नीलम देवी ने कह दिया कि कही कोई कमल खिलबे नहीं करेगा मोकामा में कोई कीचड़ नहीं है। 17 साल से विधायक जी मोकामा के सारे कीचड़ को उठाकर फेंक दिये है और जो बचा खुचा है उसे जनता के आशीर्वाद से हम साफ कर देंगे। वहां पर कमल नहीं खिलेगा। वहीं आपराधिक मामलों में जेल की सजा काट रहे अनंत सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनपर कोई दाग नहीं है।


बिहार की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने आज अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। आरजेडी दफ्तर में हुई बैठक में दोनों प्रत्याशियों ने नामों की घोषणा की गई। महागठबंधन ने मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज सीट से मोहन गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों आरजेडी की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे। 


बता दें कि आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आपराधिक मामले में सजा होने के बाद बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया था, जिसके बाद से मोकामा की सीट खाली हुई है जबकि, बीजेपी विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट खाली हो गई थी। मंगलवार को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के सातों दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से दोनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। इन दोनों ही सीटों पर महागठबंधन और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। ऐसे में मुकाबला रोचक होने वाला है। 6 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे।