LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
03-Nov-2022 01:39 PM
PATNA : मोकामा और गोपालगंज में लगातार वोटिंग का सिलसिला जारी है और चुनाव आयोग की तरफ से जो नए आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक पहले 6 घंटे में मोकामा के अंदर जबरदस्त मतदान देखने को मिला है। मोकामा में दोपहर 1 बजे तक 34 फ़ीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी। जबकि गोपालगंज में भी अच्छी तादाद में वोटिंग हुई है। दोनों सीटों को मिलाकर लगभग 31 फ़ीसदी वोट 1 बजे तक पड़ चुके थे।
बता दें कि, मोकामा में राजद और भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई है। हालांकि, इस सीट पर चुनावी मैदान में उतरे कैंडिडेट कि बात करें तो यहां कुल 6 लोग मैदान में हैं। राजद क्वे तरफ से यहां पूर्व विधायक अनंत सिंह कि पत्नी नीलम देवी को टिकट दिया गया तो वहीं भाजपा ने भी बाहुबली नेता सूरजभान सिंह के काफी करीबी कहे जाने वाले ललन सिंह कि पत्नी सोनम देवी को टिकट दिया गया। वहीं, इन दोनों कैंडिडेट के लिए दोनों राजनीतिक दलों द्वारा कोई भी कसर नहीं रखा गया। जहां महागठबंधन के तरफ से बिहार सरकार कई मंत्री मोकामा में लगातार कैंप किए रहे तो भाजपा के तरफ से भी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वतर्मान में केंद्रीय मंत्री का दर्जा प्राप्त नेतायों का दौरा किया गया।
मोकामा में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गए हैं, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इन दोनों सीटों के लिए 6 नवंबर को मतगणना होना है। आंकड़ों के लिहाज से मोकामा में पुरुष वोटरों का दबदबा है। इन दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों जगहों पर अर्ध सैनिक बल के साथ ही साथ घुड़सवार दल और ड्रोन कैमरे के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। अब इन दोनों सीटों पर इस इलाके से आने वाले राजनीतिक दलों के नेता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
बहरहाल, अब देखना यह है कि मोकामा के मतदाता जो आगे आकर मतदान कर रहें हैं और गोपालगंज से बढ़कर कर मतदान कर रहे हैं इसकाफायदा नीलम देवी को मिलने वाला है या फिर पिछले 17 सालों से मोकामा कि जनता के दिल में कब्ज़ा जमाए बेठे अनंत सिंह के विरोध में। यदि अंनत सिंह के विरोध में यह वोट गिरते हैं तो फिर मोकामा से इस बार लगभग 27 साल बाद अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रही भाजपा को फायदा मिल सकता है।