रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
08-Oct-2019 03:55 PM
PATNA: प्रेमी युगल एक साथ मेला घूम रहे थे. फिर दोनों एकांत जगह पर चले गए. इस दौरान दोनों को लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और मां दुर्गा के सामने ही पंडाल में शादी करा दी. यह मामला पटना के मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र का है.
शादी के दौरान लोगों ने दी नसीहत, बनाया वीडियो
यही नहीं ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को कॉल कर पूजा पंडाल में बुलाया और प्रेमी और प्रेमिका की शादी करा दी. इस दौरान लोगों ने युवक को नसीहत दी कि बाबू तुम शादी कर रहे हो कोई यह मजाक नहीं है. इस दौरान प्रेमी ने लोगों से वादा किया कि वह अपनी प्रेमिका को कोई दिक्कत नहीं होने देगा. वह उसका हरदम ख्याल रखेगा. इस दौरान लोगों ने इस शादी का वीडियो भी बनाया.
दोनों के घरवालों भी खुश
शादी कराने के बाद जब लोगों ने प्रेमी की मां से पूछा कि बहू आपको पंसद हैं तो उन्होंने भी हामी भर दी. यही नहीं लड़की के घरवाले भी शादी को स्वीकार कर लिए है. किसी को कोई दिक्कत नहीं है. दोनों पक्ष खुश हैं.
4 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि प्रेमी मोकामा घाट का रहने वाला है और प्रेमिका हाथीदह थाना क्षेत्र की रहने वाली है. दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. चोरी-चोरी दोनों कई बार मिलते थे. वह दुर्गापूजा में भी चुपके-चुपके मिल रहे थे.
प्रेमी और प्रेमिका की अचानक पूजा पंडाल में हो गई मुलाकात, दोनों ने इस तरह से कर ली शादी